ePaper

मुर्गा में नमक ज्यादा की शिकायत पर पति की हत्या, पत्नी-साली हिरासत में

Updated at : 22 Sep 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा में नमक ज्यादा की शिकायत पर पति की हत्या, पत्नी-साली हिरासत में

थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में चिकन में ज्यादा नमक की शिकायत पर पति-पत्नी में विवाद हो गया. तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट शुरू हो गयी.

विज्ञापन

शनिवार की शाम को ही गुजरात से कमाकर लौटा था शमशेर उर्फ लल्लू चौतरवा (पचं). थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में चिकन में ज्यादा नमक की शिकायत पर पति-पत्नी में विवाद हो गया. तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट शुरू हो गयी. इसके बाद पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति शमशेर आलम उर्फ लल्लू (35) की लोहे के दांव से मारकर हत्या कर दी. शव को घर के बाहर फेंक दिया. घटना शनिवार की रात की है. पुलिस ने शमशेर की पत्नी व साली काे हिरासत में ले लिया है. ग्रामीणों के अनुसार शमशेर आलम उर्फ लल्लू शनिवार की शाम को गुजरात से कमाकर घर आया था. उसको शाम में गांव के लोगों ने देखा था. सुबह उसके घर के बाहर शव मिला. देखते ही देखते घटना आग की तरह चारों तरफ फैल गयी. लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल एवं बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार के साथ पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घर में चिकेन बना था. चिकेन में नमक अधिक होने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ. मारपीट हुई और घटना घटी है. परिवार में शमशेर आलम उर्फ लल्लू (35), उसकी पत्नी शहनाज बेगम (24) बेटी साजिया (6), सादिया (चार), बेटा शाहनवाज (एक) व पिता शेख मुजम्मिल हैं. पुलिस उसकी पत्नी शहनाज बेगम एवं उसकी नाबालिग साली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य इकट्ठा किया. परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. उसका बड़ा भाई अलग रहता है. अभी बाहर है. उसी का इंतजार है. इस मौके पर एसआई प्रमोद कुमार, विनय कृष्ण, वाल्मीकि प्रसाद, ज्योति कुमारी मौर्या, विभा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन