फाइनल में तय होगा ऑरेंज और पर्पल कैप का असली हकदार, सूर्यवंशी और रबाडा पर टिकी नजरें 

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
vaibhav suryavanshi, sai sudarshan and shubhman gill

वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और शुभमन गिल

IPL 2026 Orange cap race: IPL 2026 के आखिरी पड़ाव पर भी ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ी है. फिलहाल ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी और पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा ने कब्जा जमाया हुआ है.

विज्ञापन

IPL 2026 Orange cap race: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां 31 मई को उनका सामना बेंगलुरु से होगा. इस जीत के साथ ही IPL इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. पहली बार एक ही सीजन में तीन बल्लेबाजों (वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल और साई सुदर्शन) ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप के इस ऐतिहासिक रोमांच के साथ-साथ गुजरात के फाइनल में जाने से अब पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई है.

ऑरेंज कैप अभी वैभव के पास

राजस्थान रॉयल्स के बाहर होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. उन्होंने IPL 2026 में 16 पारियों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए हैं. अपनी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दौरान वैभव ने 72 छक्के और 63 चौके लगाकर इस सीजन में रनों का एक ऐसा अंबार खड़ा कर दिया है, जिसे पार करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी.

शुभमन और साई फाइनल में छीन सकते हैं ऑरेंज कैप

भले ही वैभव सूर्यवंशी फिलहाल रनों के शिखर पर बैठे हैं, लेकिन उनका यह ‘ऑरेंज कैप’ का ताज सुरक्षित नहीं है. फाइनल में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस के दो इन-फॉर्म बल्लेबाज उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अब तक 15 पारियों में 722 रन बना चुके हैं, यानी वे वैभव से सिर्फ 54 रन पीछे हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर मौजूद साई सुदर्शन भी 16 मैचों में 710 रन बनाकर रेस में बने हुए हैं. 31 मई को होने वाले फाइनल महामुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों के पास वैभव को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा.

पहली बार तीन बल्लेबाज 700 के पार

IPL के इतिहास में इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो पहले कभी नहीं देखा गया. इस सीजन में पहली बार तीन बल्लेबाजों ने 700 रनों से ज्यादा की पारियां खेलीं. इसके साथ ही, एक ही टीम के दो बल्लेबाजों द्वारा 700 से अधिक रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड भी इसी सीजन में बना है. इन शानदार आंकड़ों को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि इस बार ऑरेंज कैप की रेस ने इतिहास रच दिया है.

ऑरेंज कैप का फाइनल गणित

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का सफर तो थम गया है, लेकिन उनके ऑरेंज कैप पर खतरा बरकरार है. फाइनल में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास उनसे यह कैप छीनने का पूरा मौका होगा. गिल को इसके लिए सिर्फ 55 रनों की जरूरत है, वहीं सुदर्शन को 67 रनों की दरकार है. देखना होगा कि फाइनल के बड़े मंच पर कौन बाजी मारता है.

पर्पल कैप की जंग

गेंदबाजों की बात करें तो पर्पल कैप की रेस में फिलहाल कगिसो रबाडा 28 विकेट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, भुवनेश्वर कुमार 26 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. हालांकि, रबाडा ने भुवी के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेला है. 31 मई को होने वाला फाइनल मुकाबला यह साफ कर देगा कि पर्पल कैप रबाडा के पास रहेगी या भुवी के पास.

यह भी पढ़े- एशियन गेम्स के लिए 30 संभावितों का एलान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, सूर्यकुमार यादव बाहर

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola