आग से घर जला, लाखों का हुआ नुकसान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 10:07 PM
पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव में हुई अगलगी की घटना में दुर्योधन दास का घर जलकर राख हो गया.
मैनाटांड़. पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव में हुई अगलगी की घटना में दुर्योधन दास का घर जलकर राख हो गया. घटना बुधवार के अपराह्न का है. अगलगी की इस घटना में नगदी रूपये, अनाज बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण घर में शौर्ट सर्किट बताया जा रहा है. ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के अपरहण पुरुषोत्तमपुर गांव में मौसम की तपिश को लेकर सभी लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे. तब तक दुर्योधन दास के घर से धुआं उठता दिखाई दिया. हो हंगामा होने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुये. वहीं दुर्योधन दास और उसकी पत्नी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गये थे. पहुंचने पर देखा कि घर में आग लगा हुआ है और आंखों के सामने घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. नहीं तो मंजर कुछ और ही होता. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन करने के दो घंटे के बाद दो गाड़ी आया. तबतक आग पर काबू पा लिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










