हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने गए मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत

हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने गए मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
योगापट्टी. हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने गए मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मृत मजदूर को गांव के मजदूरों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृत युवक के गांव वाले शव लेकर गांव पहुंचे. शव पहुंचते ही गांव में चीख पुकार मच गयी. वहीं युवक की पहचान प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के कौलापुर गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र बृजेश साह के रूप में की गई है. मृत युवक का एक बेटा तीन बेटी है. घटना हिमाचल प्रदेश के लग्न अजौली मोड़ की है. युवक वहीं रह रहा था. बाजार से सब्जी लेकर लौटने के क्रम में इस मोड़ पर बाइक दुर्घटना हो गई. आसपास के लोगों की मदद से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. स्थानीय मुखिया सरपंच द्वारा सांत्वना दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




