झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से मिली राहत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Jun 2025 6:36 PM

विज्ञापन

नगर व ग्रामीण इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश ने भारी उमस से परेशान नगर वासियों को राहत की सांस दिलाई.

विज्ञापन

रामनगर. नगर व ग्रामीण इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद झमाझम बारिश ने भारी उमस से परेशान नगर वासियों को राहत की सांस दिलाई. वही दूसरी तरफ धान की रोपनी के इंतजार करते किसानों के चेहरे खिल गए. बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से शांति मिली. नगर की मुख्य सड़क एकदम सुनसान दिखाई पड़ने लगी. इनके किनारे पर ढेर सारा पानी जमा हो गया. इस वजह से नगर के यात्रियों को आवागमन में मुश्किल का सामना करना पड़ा. वही दोपहर बाद बरसात शुरू होने से लोगों को कहीं न कहीं दुबकना पड़ा. फिर बारिश बंद हो गयी. बावजूद आसमान में काले बादलों का उमड़ना जारी रहा. बरसात की वजह से बाजारों की रौनक गायब हो गयी. लोग बारिश में बाहर निकलने से कतराने लगे. जिस वजह से दुकानों की भीड़ गायब हो गयी. बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन