सगाई के एक दिन पहले ही धनंजय की मौत से पल भर में टूट गई खुशियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 9:33 PM
थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही के किशोर राम का 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार कुछ दिन पहले से बाहर से कमाकर घर आया था.
मैनाटांड़. थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही के किशोर राम का 19 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार कुछ दिन पहले से बाहर से कमाकर घर आया था. शुक्रवार को उसकी शादी के लिए सगाई की रस्म थी. पूरा परिवार खुशियों में डूबा था. दुल्हा बनने को तैयार धनंजय भी तैयारियों में मशगूल था, लेकिन सगाई के एक दिन पहले ही सड़क हादसे में धनंजय की मौत ने पल भर में पूरे परिवार की खुशियों को तोड़ दिया. जहां मंगलगीत हो रहे थे, वहां अब चीख पुकार मच गया. एक साथ दो चचेरे भाईयों की मौत ने पूरे गांव को मातम में झोंक दिया. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात जब शिकारपुर पुलिस के द्वारा मृतकों के घर घटना की जानकारी दी गयी तो परिजनों में चीत्कार मच गया. मृतक धनंजय कुमार का शुक्रवार के दिन ही शादी के लिए पूजाई की रस्म होने वाली थी. धनंजय के वाहन के ठोकर से मौत से परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. धनंजय के पिता किशोर राम, माता उषा देवी, बहन रश्मि कुमारी दादा नागेंद्र राम, दादी कुमान देवी आदि का रो रो कर बुरा हाल है. माता उषा देवी छाती पीट पीट कर रोते हुये कह रही थी. उधर दूसरे मृतक अजय कुमार उर्फ गोलू के घर में भी कोहराम मचा हुआ था. अजय के मौत से पिता शर्मा राम, माता उर्मिला देवी, भाई विजय कुमार सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक धनंजय और अजय के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दोनों मृतकों के परिजनों के बेसुध रोये जाने से ग्रामीणों को भी आंखें नम हो जाती थी. रो रहे परिजनों को पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ढांढस बंधाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










