मोतीपुर बगीचे में मिला 62 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का फांसी लगा शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 9:00 PM
नगर के बैकुंठपुर स्थित मोतीपुर बगीचे में मंगलवार को एक सुनसान पेड़ के एक फंदे से लटकता एक अज्ञात शव मिला.
रामनगर. नगर के बैकुंठपुर स्थित मोतीपुर बगीचे में मंगलवार को एक सुनसान पेड़ के एक फंदे से लटकता एक अज्ञात शव मिला. जिसको देखते ही पूरे नगर क्षेत्र में सनसनी मच गयी. सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. उसकी बहुत खोजबीन के बाद भी पहचान नहीं की जा सकी. नगर और गांव से दूर एक निर्जन बगीचे के पेड़ से लतकते शव को देख लोग दहशत के बीच स्थानीय पुलिस को फौरन सूचित किया. सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनंत राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. काफी कोशिश के बाद भी वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो सकी. वृद्ध ने धोती-कुर्ता पहन रखा था. कपड़े आदि की हालत देखने से किसी मजदूर जैसा दिखाई पड़ रहा था. अनुमान पर वृद्ध की उम्र 62 वर्ष बताई गयी. थानाध्यक्ष ने बताया एक वृद्ध के शव को लावारिस हालत में पेड़ के फंदे से झूलता बरामद किया गया है. शव की शिनाख्त की जा रही है. कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










