ePaper

आधा घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

Updated at : 21 May 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
आधा घंटे की झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

बगहा शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में बुधवार की सुबह की शुरुआत सामान्य रहा.

विज्ञापन

बगहा/हरनाटांड़. बगहा शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में बुधवार की सुबह की शुरुआत सामान्य रहा. इतना ही नहीं भगवान भास्कर भी समय से निकले. मगर आठ बजते-बजते मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में उत्तर-पश्चिम दिशा से काले बादलों ने अचानक दस्तक दी. बादलों के छाने के बाद अंधेरा ने उजाले को निगलना शुरु कर दिया. सुबह के नौ बजे ही शाम का एहसास होने लगा. देखते-देखते झमाझम बारिश भी शुरू हो गयी. तेज बारिश से आम जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत मिली. बरसात के बाद बगहा नप के विभिन्न वार्डों में जल जमाव हो गया. वही अर्द्धनिर्मित मंगलपुर आरओबी के दोनों तरफ बने सड़क पर जल निकासी सुगम नहीं होने से जल जमाव हो गया. जिससे राहगीरों को पूरे दिन आवागमन में परेशानी का सामना करना पडा. वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है. गन्ना किसान जहां भीषण गर्मी में अपने फसल के पटवन को लेकर चिंतित थे उन किसानों के चेहरे बरसात के बाद खिल गये. किसान हरिद्वार कुमार, रमेश काजी, रामपुर के सत्यनारायण साह, रविंद्र यादव, धनंजय ओझा आदि ने बताया कि बरसात हम किसानों के लिए दैवीय वरदान साबित हो रहा है.

हरनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गया. वही दोपहर में भी मौसम में ठंडक बनी रही. जिससे दिनभर खुशनुमा माहौल रहा. इस बारिश से किसानों को भी काफी फायदा पहुंचा है. किसान धान की रोपनी के लिए खेतों की जुताई का कार्य भी प्रारंभ कर दिए है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया कि बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. अगले दिन मौसम इसी तरह सुहाना बने रहने का अनुमान है. इस बीच आसमान में बादलों का लगातार जमावड़ा रहने और छिटपुट बारिश की संभावना है.

ग्रामीण क्षेत्र में घंटों बाधित रही बिजली

तेज बारिश का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है. ग्रामीण क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली गुल रही. फ्यूज उड़ने तथा तकनीकी खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति का बाधित होना बताया गया है. हालांकि शाम तक कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन