GMCH Bettiah OPD Schedule: 13 मई का ओपीडी शेड्यूल जारी, जानें किस विभाग में बैठेंगे कौन से डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
GMCH Bettiah OPD Doctor List

बेतिया मेडिकल कॉलेज – फोटो: प्रभात खबर

GMCH Bettiah OPD Schedule: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया ने बुधवार, 13 मई के लिए ओपीडी शेड्यूल जारी किया है. मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग और हड्डी रोग विभाग समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची यहां देखें…

विज्ञापन

GMCH Bettiah OPD Schedule: पश्चिम चंपारण के जीएमसीएच बेतिया में बुधवार, 13 मई के लिए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का नया ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की है ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके. जो मरीज आज अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, वे संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी यहां देख सकते हैं.

विभिन्न विभागों का ओपीडी रोस्टर (13 मई)

बुधवार को ओपीडी में मरीजों का परामर्श देने के लिए निम्नलिखित चिकित्सक तैनात रहेंगे:

मेडिसिन (औषधि) विभाग: डॉ. चंदन कुमार (एसआर)

सर्जरी (शल्य चिकित्सा) विभाग: डॉ. विनिता कुमारी, डॉ. कुमार शुभम और डॉ. मुकेश जायसवाल

स्त्री व प्रसूति रोग (ओब्स गायनी) विभाग: डॉ. शिवानी गुप्ता (एसआर) और डॉ. मोनिका (पीजी)

पीडियाट्रिक्स (शिशु रोग) विभाग: डॉ. कुमार सौरभ

आर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ. विवेक कुमार (एसआर)

नेत्र रोग (आप्थाल्मालॉजी) विभाग: डॉ. मो. रिजवान आलम

चर्म रोग (स्किन) विभाग: डॉ. मुग्धा मोहन (एसआर)

मनोरोग विभाग: डॉ. नरेश प्रसाद यादव (एपी)

फिजियोथेरेपी विभाग: डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. सत्येन्द्र कुमार और डॉ. प्रेम कुमार

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

जीएमसीएच बेतिया में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अपील की जाती है कि वे अस्पताल के निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना निबंधन करा लें. पुराने मरीज फॉलो-अप के लिए आते समय अपना पिछला पुर्जा और जांच रिपोर्ट साथ लाना न भूलें, जिससे डॉक्टरों को परामर्श देने में आसानी हो.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन