ePaper

भितहा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Updated at : 29 Nov 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
भितहा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार, भितहा क्षेत्र के खैरवा पंचायत के खैरवा निवासी मुखिया किरण देवी व प्रतिनिधि मंटू सिंह के घर पर काम करने वाली 21 वर्षीय नीतू कुमारी का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया.घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई . प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है .भितहा थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताई है.मृतका की पहचान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र निवासी अयोध्या साहनी की पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की गई है.नीतू के पिता अयोध्या साहनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है.जब वे घटनास्थल पहुंचे,तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पायाउन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी की शादी की बातचीत चल रही थी. लेकिन नीतू की किसी तरह की परेशानी की कोई जानकारी उन्हें पहले नहीं मिली. भितहा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी.पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन