ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Oct 2025 8:29 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बखरिया थवइया रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई.

विज्ञापन

मझौलिया. थाना क्षेत्र के बखरिया थवइया रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई. घटना की सूचना पर दरोगा भानु प्रकाश ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दिया है. घटना लगभग सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. मृतका की पहचान बखरिया वार्ड 9 निवासी लाल बच्चन शाह की पुत्री रानी कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि युवती अपने किसी कार्य के लिए बगल की गांव के लिए जा रही थी. ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अगले माह नवंबर में युवती की शादी तय थी. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया था. शव की बरामदगी नहीं हो सकी है. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन