बिहार बंगाली समिति का 54वां द्विवार्षिक आम सभा दो को
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

इस आम सभा के मुख्य अतिथि नीतीश विश्वास महासचिव सर्व भारतीय बांग्ला भाषा मंच सह पूर्व रजिस्ट्रार कोलकाता विश्वविद्यालय होंगे.
विज्ञापन
बेतिया . बिहार बंगाली समिति का 54वां द्विवार्षिक आम सभा दो मार्च 2025 रविवार को बेलबाग बेतियां स्थित शाखा के प्रांगण में किया जाएगा. प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मदन बनिक की अध्यक्षता में इस द्विवार्षिक चुनाव को संपन्न करने के लिए बुधवार को बेतिया शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक की गई. इस बैठक में सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई, ताकि बिहार के सभी जिलों से आने वाले सदस्यों को कोई परेशानी ना हो एवं चुनाव कार्य विधिवत रूप से संपन्न किया जा सके. इस आम सभा के मुख्य अतिथि नीतीश विश्वास महासचिव सर्व भारतीय बांग्ला भाषा मंच सह पूर्व रजिस्ट्रार कोलकाता विश्वविद्यालय होंगे. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सिंह, सचिव विद्युत पाल सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारी इस आम सभा में शिरकत करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




