Bettiah News: मझौलिया में अवैध क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर फरार, जांच तेज

शाहीन हेल्थ केयर पर पड़ा छापा
Illegal clinic raided in Majhauliya: Doctor absconding, investigation intensified

मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैधरूप से संचालित क्लिनिक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लाल सरैया स्थित एक निजी क्लीनिक में गंभीर अनियमितता सामने आई, जहां टीम के पहुंचते ही डॉक्टर मौके से फरार हो गए.
शाहीन हेल्थ केयर पर पड़ा छापा
सीएच सी प्रभारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद ने बताया कि लाल सरैया में संचालित शाहीन हेल्थ केयर नामक क्लीनिक पर मेडिकल विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई. क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर डॉक्टर का नाम “ए हक” अंकित पाया गया. हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए, जिससे संदेह और गहरा गया. निरीक्षण के दौरान क्लीनिक के संचालन, पंजीकरण और उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की गई है. प्रारंभिक जांच में कई खामियों के संकेत मिले हैं.
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि बिना वैध कागजात के क्लीनिक संचालन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, अन्य निजी क्लीनिक संचालकों को भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










