नेपाल के अंतरराष्ट्रीय तस्कर के साथ 12 लाख का गांजा जब्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 9:10 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिकटा. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के परसा जिला के हरजौता थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी उमेश सहनी (46 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचाया जाने वाला है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से संभावित स्थानों पर नाकेबंदी कर दी. इसी दौरान 28 लख्खा पुल के पास से एक व्यक्ति को आते देखा गया. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा, लेकिन सुरक्षा बलों ने पीछा कर उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक बोरे में 11 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी सीमावर्ती मार्गों पर पुलिस की कड़ी निगरानी और गश्त लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन