यूपी के भाजपा के पूर्व विधायक दारू के साथ गिरफ्तार, जेल

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 25 Oct 2025 10:29 PM

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया को बिहार में प्रतिबंधित बीयर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

– गोपालगंज से नौतन में प्रवेश के दौरान सर्विलांस टीम की जांच में कार में मिले बीयर के तीन केन – भाजपा के प्रवासी चुनाव प्रचारक के रूप में प चंपारण के किसी विधानसभा क्षेत्र में आ रहे थे – चालक भी गिरफ्तार, कार जब्त बेतिया . विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राज्यीय, अंर्तजिला सीमा पर तैनात सर्विलांस टीम के सदस्यों ने भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया को बिहार में प्रतिबंधित बीयर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूर्व विधायक के साथ कार का चालक भी गिरफ्तार हुआ है. कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नौतन थाने के मंगलपुर बांध (बरियारपुर चेकपोस्ट) स्थित एसएसटी प्वांइट पर तैनात दंडाधिकारी विकास कुमार सशस्त्र बल के साथ वाहनों की तलाशी करवा रहे थे. इसी दौरान गोपालगंज की ओर से एक लग्जरी कार आते दिखायी दी. वाहन की तलाशी ली तो उसमें से तीन पीस केन बीयर बरामद की गयी. दंडाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देकर बीयर को जब्त कर उसपर सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति को नौतन थाना पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उत्तरप्रदेश के बलिया रे बेलथरा रोड के पूर्व भाजपा विधायक धनंजय कनौजिया के रूप में हुई. धनंजय कनौजिया बलिया के जमुआ निवासी हैं. वाहन चालक दिलीप सिंह बलिया के पलिया राजपुर निवासी है. धनंजय 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेलथरा रोड से भाजपा विधायक रह चुके हैं. वह भाजपा के प्रवासी चुनाव प्रचारक के रूप में प चंपारण के किसी विधानसभा क्षेत्र में आ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन