मुख्य पश्चिमी नहर के फाटक से वन कर्मियों ने मृत हिरण का किया रेस्क्यू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 9:03 PM
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के नेपाली क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी नहर के फाटक नंबर एक में पानी की बहाव के साथ एक जिंदा हिरण गुरुवार की सुबह बहकर आया.
वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज के नेपाली क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी नहर के फाटक नंबर एक में पानी की बहाव के साथ एक जिंदा हिरण गुरुवार की सुबह बहकर आया. जिसकी सूचना मिलते ही हिरण को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. तत्काल इसकी सूचना त्रिवेणी गाविस नेपाल के वन क्षेत्र पदाधिकारी श्याम प्रकाश तमांग को दी गयी. रेंजर के निर्देश पर पहुंचे वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हिरण का रेस्क्यू कर लिया. किंतु तब तक ज्यादा देर तक पानी में रहने के कारण हिरण की मौत हो चुकी थी. इस बाबत रेंजर ने बताया कि नदी के किनारे पानी पीने के क्रम में हिरण पानी के बहाव में बह गया होगा और पानी की प्रवाह के साथ गंडक बराज पहुंच गया. उन्होंने बताया कि हिरण के शव को पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. वही इस बाबत गंडक बराज नेपाली क्षेत्र में तैनात नेपाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर महेश राय माझी ने बताया कि वन कर्मियों द्वारा मृत हिरण का शव पानी से निकाल लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










