ePaper

Bettiah : महिला प्रताड़ना मामले में पति समेत पांच नामजद

Updated at : 14 Sep 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : महिला प्रताड़ना मामले में पति समेत पांच नामजद

स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिला गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट व प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिला गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट व प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है. इस मामले में शायदा खातून ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें बताई है कि 2 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसकी शादी गांव के ही आजाद आलम के साथ हुई है. शादी के कुछ दिन बाद पति समेत ससुराल के लोग तीन लाख रुपये की मांग करने लगे. मना करने पर मारपीट व घर से निकाल देने का आरोप लगाई है. वही देवर इंतहाज मियां व दिलशाद मियां को नामजद अभियुक्त बनाते हुए बुरी नजर रखने का आरोप लगाई है. ससुर गुदर मियां व उनकी बेटी शबीना खातून पर नेपाल में बेच देने की धमकी देने का भी आरोप लगाई है. वही रोबिना को भी अभियुक्त बनाई है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन