वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगी आग

Published at :04 Mar 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर लगी आग

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सदाबहार जंगल में इन दिनों लगातार आग लग रही है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सदाबहार जंगल में इन दिनों लगातार आग लग रही है. सोमवार की रात व मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर आग लगी हुई थी. मदनपुर वन क्षेत्र के जंगल में फैली आग देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया था पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी. जिससे जंगल में रहने वाले वन्यजीवों में अफरा-तफरी मच गई और वन्य जीव सुरक्षित स्थानों की तरफ रुख कर लिए. हालांकि की आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए. वन विभाग के कर्मियों की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाने का प्रयास किया और भारी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. वन कर्मियों द्वारा जंगल को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वही वनपाल राजेश रोशन ने बताया कि जंगल में अलग-अलग स्थानों पर आग लगी है. उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने से न केवल वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ता है बल्कि जैव विविधता को भी गंभीर क्षति होती है. उन्होंने स्थानीय लोगों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन