ट्रैक्टर–बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 6:10 PM

विज्ञापन

शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

बगहा. शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. यह हादसा एनएच-727 मुख्य पथ पर सीताराम आश्रम स्थित अभय स्टील के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार लौरिया थाना क्षेत्र के गोनौली डुमरा निवासी 72 वर्षीय नौशाद आलम और उनके 23 वर्षीय पुत्र जावेद आलम की मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार आठ वर्षीय बच्ची साजिया खातून, पिता अफरोज आलम, गंभीर रूप से जख्मी हो गई. पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उठाकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 72 वर्षीय नौशाद आलम को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल जावेद आलम का इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान करीब 20 मिनट बाद जावेद ने भी दम तोड़ दिया. घायल बच्ची साजिया खातून की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच), बेतिया रेफर कर दिया. अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद डॉक्टर एसपी अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के नाक और कान से लगातार ब्लीडिंग हो रही थी,जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. बेटी से मिलने जा रहे थे नौशाद आलम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि नौशाद आलम अपने छोटे बेटे जावेद और नातिनी साजिया के साथ हरनाटांड़ के मिश्रौली स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे,तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. परिजनों ने बताया कि नौशाद के तीन बेटे थे, जिनमें जावेद सबसे छोटा था और उसकी शादी महज एक वर्ष पहले ही हुई थी. घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पूरे इलाके में शोक का माहौल है. ट्रैक्टर जब्त व चालक हिरासत में है. बोले थानाध्यक्ष नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.वहीं घटना में शामिल ट्रैक्टर को चालक समेत जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन