ePaper

चिन्हित अधिकारियों को छोड़ किसी भी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी

Updated at : 13 Nov 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
चिन्हित अधिकारियों को छोड़ किसी भी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी

बाजार समिति में शुक्रवार को होनेवाले नौ विधानसभा क्षेत्रों के डाले गये मतों की गिनती लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाजार समिति के आसपास चार ड्रॉप गेट का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. बाजार समिति में शुक्रवार को होनेवाले नौ विधानसभा क्षेत्रों के डाले गये मतों की गिनती लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाजार समिति के आसपास चार ड्रॉप गेट का निर्माण किया गया है. साथ हीं इन गेटों पर अधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीएम ने बताया कि पहला गेट बाजार समिति मुख्य प्रवेश द्वार से 100 मीटर पूरब स्थापित किया गया है. जबकि बाजार समिति मुख्य प्रवेश द्वार से 100 मीटर पश्चिम दूसरा ड्रॉप गेट स्थापित किया गया है. वहीं बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक ड्रॉप गेट बनाया गया है तथा चौथा ड्रॉप गेट मतगणना हॉल का प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है. इन ड्रापगेटों पर वरीय पदाधिकारी को दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त किया गया है. बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार से 100 मीटर पूरब एवं पश्चिम मुख्य पथ पर स्थापित ड्रॉप गेट पर ही सभी वाहनों को रोक दिया जायेगा. हालांकि चिन्हित पदाधिकारियों के वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन के मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी. बिना पहचान पत्र गेट पास के किसी भी व्यक्ति, मतगणना कर्मी, मतगणना अभिकर्ता को बाजार समिति के प्रांगण में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

————————–

शहर में गश्त लगाती रहेगी पुलिस

विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान शहर में किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था से निपटने के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर तैयारी की गयी है. जारी आदेश में बताया है कि बाजार समिति परिसर से बाहर बेतिया के शहर के विभिन्न स्थानों पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए केन्द्रीय विद्यालय मोड़, हरिवाटिका चौक, बस स्टैंड के पास, समाहरणालय चौक, रेलवे स्टेशन चौक, समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार, स्टेशन चौक के पास, मुहर्रम चौक, परिसदन के पास, तीन लालटेन चौक, पावर हाउस चौक, जनता सिनेमा चौक, सोआबाबू चौक कोतवाली चौक, राजगुरु चौक, छावनी, कविवर नेपाली चौक, इमली चौक, एवं मीना बाजार चौक पर पुलिस बल के साथ एक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.. इसके साथ हीं गश्ती दल की भी तैनाती गयी है जो मंगलवार को सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूरे शहर में गश्त लगाते रहेंगे.

———–

एसएसपी ने किया थानेदारों को अलर्ट

एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने पुलिस जिला के सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया है. वोटों की गिनती के बाद गांव देहातों में प्रत्याशियों के समर्थक या हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए एसएसपी ने थानाध्यक्षों को एक्टिव रहने को कहा है. एसएसपी ने कहा है कि वोटों की गिनती के बाद अगर कोई किसी को डराता धमकाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने के लिए थानाध्यक्षों को आदेश दे दिया गया है.

—————-

मतगणना केन्द्र में मोबाईल लैपटॉप लाने पर प्रतिबंध

बेतिया. मतगणना केन्द्र के अंदर किसी भी प्रत्याशी, मतगणना एजेंट या निर्वाचन अभिकर्ता के मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है. जारी आदेश में कहा है कि यदि भूलवश कोई मतगणना एजेंट या अन्य मोबाईल फोन लेकर मतगणना केन्द्र तक जाते है तो केन्द्र के बाहर बनाये गये फ्रिस्किंग गेट के पास हीं काउंटर पर मोबाईल फोन जमा करा दिये जायेंगे और उन्हें पावती दी जायेगी. मतगणना परिसर में मोबाईल टेलीफोन, आईपैड, लैपटॉप एवं कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस चाकू, आग्नेयास्त्र धुम्रपान से संबंधित सामग्री खैनी बीडी, सिगरेट मैच बॉक्स, आदि के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन