आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा दिन संपन्न, मुकाबलों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:28 PM
प्रखंड बगहा-2 अंतर्गत धर्मजीत सिंह उच्च विद्यालय गोनौली के परिसर में आयोजित आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट लगातार चौथे दिन भी जारी रहा.
हरनाटांड़. प्रखंड बगहा-2 अंतर्गत धर्मजीत सिंह उच्च विद्यालय गोनौली के परिसर में आयोजित आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनेलाल साह रहे. उन्होंने मैदान में मौजूद कुल छह टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात खेल का विधिवत शुभारंभ किया. चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में पहले राउंड में अंबेडकर क्लब बगहा बनाम साझा युवा क्लब नेपाल, दूसरे राउंड में चरहिया बनाम धंगड़हिया तथा तीसरे राउंड में कदमहवा बनाम नरशही नेपाल की टीमें आमने-सामने उतरी. सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के चौथे दिन भारी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह संचालन कर रहे युवा सामाजिक कार्यकर्ता नितेश कुमार ने बताया कि इस आठ दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेल भावना को जागृत करना तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम के दौरान गांव के गुमास्ता सह मुख्य सलाहकार राजेश महतो, मुकेश ठाकुर, रुदल तिवारी, महेंद्र सर, झुन्नू चौधरी, धर्मेंद्र महतो आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










