ePaper

Bettiah : नगर के विभिन्न वार्डों में महिलाओं तक पहुंचाया गया माई बहिन मान सम्मान योजना का उद्देश्य

Updated at : 08 Jun 2025 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : नगर के विभिन्न वार्डों में महिलाओं तक पहुंचाया गया माई बहिन मान सम्मान योजना का उद्देश्य

महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान सम्मान योजना 2500 मिलेगा, इसका उद्देश्य महिलाओं तक पहुंचाया गया.

विज्ञापन

बगहा. प. चंपारण कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के निर्देश पर रविवार को बगहा विधानसभा प्रभारी प्रिंस लिंकन के साथ मिलकर बगहा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में महागठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान सम्मान योजना 2500 मिलेगा, इसका उद्देश्य महिलाओं तक पहुंचाया गया. साथ ही माई बहिन मान योजना का रजिस्ट्रेशन कराया गया. इसमें दर्जनों महिलाएं शामिल रही. बता दें कि इसी साल के अंत तक बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. इसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी की निर्देशानुसार बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता महागठबंधन की मेनिफेस्टो को लेकर महिलाओं के बीच में पहुंचाने का काम कर रहे है. वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनती है तो सबसे पहला काम 2500 रुपये माई बहिन मान सम्मान योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं के खाते में दिया जाएगा. इससे महिला अपने इस सम्मान राशि से घर खर्च में उपयोग कर अपने परिवार और बच्चों को सहायता कर सकती है. मौके पर बगहा विधानसभा प्रभारी प्रिंस लिंकन, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता सहित नगर परिषद के दर्जनों महिलाएं मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन