-तेंदुए के शावक का शव मिला, शरीर पर कटे व नोंचने के निशान

वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र के वन कक्ष संख्या-1 जमुनिया जंगल के समीप गंडक नदी के किनारे तेंदुए के शावक (नर) का शव मंगलवार को सुबह मिला.
हरनाटांड़ (पचं). वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र के वन कक्ष संख्या-1 जमुनिया जंगल के समीप गंडक नदी के किनारे तेंदुए के शावक (नर) का शव मंगलवार को सुबह मिला. वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान उसका शव दिखाई दिया. इसके बाद इसकी सूचना वन कार्यालय को दी गयी. डीएफओ पीयूष बरनवाल के नेतृत्व में मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर, वनपाल राजेश रोशन, वनरक्षी, वनकर्मी, बायोलॉजिस्ट, चिकित्सक की एक टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि तेंदुए की मौत आपसी भिड़ंत के कारण हो सकती है. घटनास्थल के पास तेंदुए के बीच संघर्ष के निशान पाए गए हैं. छोटे-बड़े तेंदुए के पग मार्क मिले हैं. इसमें तेंदुआ का शावक गंभीर रूप से घायल हुआ. कुछ दूरी पर उसकी मौत हो गयी है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शव को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत एक से दो दिन पहले हुई होगी. बड़े व छोटे तेंदुए के बीच भिड़ंत वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि के. ने बताया कि मंगलवार को सुबह मदनपुर वन क्षेत्र के वन कर्मियों को पेट्रोलिंग के दौरान एक शावक तेंदुआ का शव मिलने की सूचना मिली. निदेशक ने बताया कि वन प्रमंडल दो के डीएफओ पीयूष बरनवाल के नेतृत्व में डॉक्टर, रेंजर, बायोलॉजिस्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की. अधिकारियों की जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया यह पता चला कि एक बड़े और छोटे तेंदुआ के बीच आपसी भिड़ंत के कारण छोटे तेंदुआ की मौत हो गयी है. उन्होंने बताया कि मृत तेंदुआ की उम्र करीब पांच से छह माह की थी. वह नर तेंदुआ था. निदेशक ने बताया कि डीएफओ के नेतृत्व में तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा. मौके पर डीएफओ पीयूष बरनवाल, रेंजर नसीम अहमद अंसारी, चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार टोनी, बायोलॉजिस्ट सौरभ कुमार, वनपाल, वनरक्षी व वनकर्मी मौजूद रहे. बॉक्स में. वन विभाग कर रहा है निगरानी हरनाटांड़. वन प्रमंडल दो के डीएफओ पीयूष बरनवाल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जंगल के इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है. इसके अलावा जंगल में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं. तेंदुए के शावक का शव बरामद के बाद अन्य तेंदुए की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों की अलग-अलग टीम बनाई गई है. वन विभाग जल्द ही इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




