जिला स्तरीय नियोजन मेला में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 Jun 2025 6:19 PM

विज्ञापन

श्रम संसाधन विभाग की ओर से सोमवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बगहा. श्रम संसाधन विभाग की ओर से सोमवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. बगहा-एक प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मेले का उद्घाटन बगहा नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रंजन व जिला नियोजन पदाधिकारी माधव मुकुंद ने संयुक्त रूप से किया. मेले में निजी क्षेत्र के 25 नियोजकों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए. जिला नियोजन पदाधिकारी माधव मुकुंद ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. आज बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने शामिल होकर अपना आवेदन दिया है. नियोजन मेले में बगहा एक बीडीओ प्रदीप कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अरविंद कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ विकाश कुमार व जीवन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन