भाजपा नेता के घर पर अपराधियों ने किया बम विस्फोट, दहशत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 8:23 PM

विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा के कमलनाथ नगर स्थित घर पर अपराधियों ने बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया हैं.

विज्ञापन

बेतिया. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा के कमलनाथ नगर स्थित घर पर अपराधियों ने बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया हैं. गुरुवार की देर शाम दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रतीक एडविन शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही हैं. बम सिर्फ आवाज करने वाला था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं. शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार प्रतीक एडविन शर्मा अपने परिवार के लोगों के साथ कमलनाथ नगर स्थित आवास पर थे. इसी दौरान उनके घर के अहाते में चलती बाइक से अपराधियों ने बम फेंका. बम की आवाज इतनी तेज थी कि डेढ़ सौ मीटर दूर तक के लोगों को लगा कि उनके घर के पास ही कोई तेज आवाज हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन