पोस्टल बैलेट से होगी मतगणना की शुरुआत, नौ बजे आएगा पहला रूझान

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 13 Nov 2025 6:47 PM

विज्ञापन

नौ विधान सभा के लिए पड़े कुल मतों की गिनती के लिए बाजार समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रुम को 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन

बेतिया. नौ विधान सभा के लिए पड़े कुल मतों की गिनती के लिए बाजार समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रुम को 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. आज सुबह से त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच वोटों की गिनती की जाएगी. स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गयी है. एक एक पल की मॉनिटरिंग वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा की जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधियों के बैठने अथवा आराम करने के लिए परिसर के अंदर दो बड़े बड़े हॉल बनाए गए है. इनमें से एक हॉल में सीसीटीवी कैमरों से कनेक्टेड बड़े बड़े स्क्रीन लगाए गए है जिसपर चौबीस गुणा सात के अनुरुप डिस्प्ले किया जा रहा है। एक अन्य बड़े हॉल में अभ्यर्थी अथवा उनके प्रतिनिधियों के आराम करने की सुविधा प्रदान की गयी है. परिसर के चप्पे चप्पे की निगरानी के लिए 800 से अधिक की संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. वैसे गणना कक्ष में 14 टेबुलों पर चार चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिसमें एक पर्यवेक्षक,दा मतगणना सहायक एवं एक माइक्रो आर्ब्जबर की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावे कंप्यूटर ऑपरेटर, एआरओ के अलावे इवीएम को वज्रगृह से ले आने के लिए श्रमिकों को भी लगाया गया है. कर्मियों को सुबह छह बजे तक बाजार समिति में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मतगणना आंरभ होने के साथ हीं पोस्टल बैलेटो की गिनती अलग कक्ष में आंरभ की जायेगी. इवीएम से मतों की गणना 8 बजे से आरंभ हो जायेगी. इस दौरान प्रत्येक चक्र की गणना के पश्चात मतगणना टेबुल से प्राप्त होनेवाले प्रपत्र की छायाप्रति अभ्यर्थियों के गणना अभिकर्ताओं में वितरण किया जायेगा. ——————- मतगणना परिसर के बाहर निषेधाज्ञा मतगणना के दिन पूरे शहर में निषेधाज्ञा घोषित किया गया है. डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि वैसे तो आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू किया गया है, लेकिन मतगणना को देखते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर के 200 गज के दायरे समेत पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश दिया गया है. वहीं सूत्रों ने बताया कि मतगणना परिणाम के बाद विजय जुलूस भी निकालने पर पाबंदी लगायी गयी है. ————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन