मुजफ्फरपुर बालिका कांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका कांड के विरोध में कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च

मुजफ्फरपुर में चर्चित बालिका कांड के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बेतिया. मुजफ्फरपुर में चर्चित बालिका कांड के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. 09 वर्षीय लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदार आश्रम से शहीद पार्क होते हुए सोआ बाबू चौक तक एक आक्रोश मार्च निकाला. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या भी काफी बड़ी थी और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया. नगर के सोआबाबू चौक पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और इसके खिलाफ मजबूती से खड़ा होना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है. लेकिन, दलित बेटी का सही से उपचार भी ना दिला सकी. उन्होंने सरकार से आतंकित करने वाले इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, रामाशंकर दुबे, सुधा मिश्रा, शेख कामरान, सौरव मिश्रा, उमेश पटेल, राज कुमार कुशवाहा, रानी कुमारी, दीपेंद्र कुमार मिश्र, शिव पुजारी, विजय कुमार पुष्प, रवि भूषण, गौरव मिश्रा, दीपू मिश्रा, मोहम्मद हसन खान, संदीप सहनी गोलू, सत्या ठाकुर, युस्मान अंसारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन