भीषण गर्मी से वर्ग सात की छात्रा हुई बेहोश

राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौनाहा कन्या की एक छात्रा सोमवार को करीब दो बजे खेलते समय अचानक बेहोश हो गई.
गौनाहा. राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गौनाहा कन्या की एक छात्रा सोमवार को करीब दो बजे खेलते समय अचानक बेहोश हो गई. आनन फानन में उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने बताया कि शरीर में ग्लूकोच की कमी के कारण बेहोश हो गई है. उसे मीठा चीज खिलाना होगा. अगर उससे भी ठीक नहीं हुई तो उसका सिटी स्कैन करना होगा. अस्पताल में उसे सुई व स्लाइनिग चढ़ाई गई. उक्त लड़की नैनसी कुमारी गौनाहा बाजार निवासी प्रवेश सोनी की लड़की है, जो वर्ग सात में पढ़ती है. उसकी उम्र करीब 12 वर्ष है. डॉक्टर ने बताया कि वह खतरे से बाहर है. अधिक गर्मी व उमस के कारण वह बेहोश हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










