महीनों बाद घर लौटा मजदूर, टूटा मिला दरवाजा... अलमारी-पेटी खाली कर ले गए चोर

प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम चंपारण के मच्छरगांवा में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. महीनों बाद ऋषिकेश से घर लौटे एक मजदूर के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के सामान ले उड़े. घर के पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी और पेटी तोड़कर की नकदी, जेवर और जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया.
West Champaran News: पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा में बंद पड़े एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया. चोर घर का दरवाजा और अलमारी तोड़कर नकदी, जेवर, कपड़े और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
महीनों बाद घर लौटा तो सामने आया चोरी का मामला
पीड़ित बन्हू साह, निवासी मच्छरगांवा बाजार वार्ड संख्या-4, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह पूरे परिवार के साथ ऋषिकेश में मजदूरी करता है.
करीब कई महीनों बाद 23 जुलाई को जब वह अपने घर लौटा तो देखा कि घर के पीछे की ओर से दीवार के सहारे प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था.
अलमारी और पेटी तोड़कर ले गए सामान
आवेदन के अनुसार, चोरों ने घर में रखी अलमारी और पेटी को भी तोड़ दिया.
इसके बाद 20 हजार रुपये नकद, जेवर, कपड़े और कई जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए. पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.
थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










