शहर में बाइक चोर सक्रिय, वाहन मालिकों में दहशत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 8:43 PM
नगर में इन दिनों बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ गई है. पलक झपकते ही चोर बाइक गायब कर रहे हैं.
बेतिया. नगर में इन दिनों बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ गई है. पलक झपकते ही चोर बाइक गायब कर रहे हैं. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद बाइक मालिकों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. हाल के दिनों में चोरों ने नगर के विभिन्न जगहों से कई बाइकों की चोरी कर ली है. शहर के थानों में प्रतिवेदित आंकड़ों के अनुसार 12 अक्तूबर को जीएमसीएच से चोरों ने चनपटिया थाना क्षेत्र के पटखौली वार्ड एक निवासी अमोद तिवारी की सुपर स्पलेंडर बाइक की चोरी कर लिया. नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला निवासी प्रिंस कुमार अमोद तिवारी की बाइक लेकर अस्पताल में गए थे. वहीं 17 अक्टूबर को मीना बाजार शीतला माता मंदिर के समीप से चोरों ने नौतन थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी मुरतिया वार्ड छह निवासी संतोष साह की बाइक चोरी कर लिया. 17 अक्तूबर को ही चोरों ने प्रधान डाकघर से पहाड़पुर थाना क्षेत्र के अमवावृत्त निवासी मुन्ना साह की सुपर स्प्लेंडर बाइक गायब कर दिया. मुन्ना साह अपने दामाद नंदन कुमार की बाइक लेकर अपने बेटे का खाता बंद कराने प्रधान डाकघर में आए थे. 18 अक्टूबर को नगर के द्वारा देवी चौक स्थित मदरसा इस्लामिया के एडमिशन इंचार्ज साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया वार्ड पांच निवासी जसीमुद्दीन की होंडा साइन बाइक जीएमसीएच परिसर से चोरी कर लिया. वे मदरसा इस्लामिया का बाइक लेकर अस्पताल में आए थे. 19 अक्तूबर को चोरों ने जीएमसीएच के पार्किंग से बैरिया थाना क्षेत्र के सिसवा सरेया निवासी मोहम्मद इशा गद्दी की एचएफ डीलक्स गाड़ी गायब कर दिया. वे अपने रिश्तेदार को लेकर इलाज कराने जीएमसीएच में आए थे. 21 अक्टूबर को चोरों ने नगर के बसंत टोला से नौशाद कुरेशी की बाइक गायब कर दिया. वे अपने बहनोई महमूद कुरैशी की सुपर स्प्लेंडर बाइक अपने बसंत टोला स्थित अपने घर के सामने खड़ी किए थे. पीड़ितों ने मामले में नगर व कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. वहीं चोरों ने 25 अक्तूबर को लौरिया थाना क्षेत्र के मलटोलवा निवासी राकेश कुमार की बाइक सुप्रिया रोड से चोरी कर लिया. एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि सारे मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. संबंधित थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










