बस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, बाल बाल बचे यात्री

बेतिया-चनपटिया मुख्य सड़क पर कैथवलिया चौक नवका टोला के समीप शनिवार की शाम करीब 4 बजे अनियंत्रित जय माता दी बस एवं बाइक आमने-सामने टकरा गयी.
चनपटिया. बेतिया-चनपटिया मुख्य सड़क पर कैथवलिया चौक नवका टोला के समीप शनिवार की शाम करीब 4 बजे अनियंत्रित जय माता दी बस एवं बाइक आमने-सामने टकरा गयी. इस घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के फुलिया खांड निवासी रमई राम (30) के रूप में हुई है. वहीं बस में दर्जनभर से अधिक लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही चनपटिया थाना एवं डायल-112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी. बताया जाता है कि चनपटिया के शंभुआपुर गांव निवासी रुदल राम का दामाद रमई राम दो दिन पहले अपने ससुराल शंभुआपुर आया था. शनिवार को वह ससुराल से किसी काम के लिए कैथवलिया चौक पर आया. वहां से वापस शम्भुआपुर गांव जाने के दौरान उसकी बाइक बस से टकरा गयी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने थाने के समीप घेर कर पकड़ लिया. इस संबंध में चनपटिया के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक व बस को जप्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है. परिजनों से आवेदन मिलने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




