ePaper

Bihar News: बेतिया में भालू का आतंक, शौच गए युवक पर किया हमला

Updated at : 05 Sep 2024 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बेतिया में भालू का आतंक, शौच गए युवक पर किया हमला

Bihar News: बिहार में पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वनवर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीण लगातार हो रहे वन्यजीवों की चहलकदमी और उनके हमले से भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वनवर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीण लगातार हो रहे वन्यजीवों की चहलकदमी और उनके हमले से भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. इसी क्रम में बुधवार की रात करीब 9 बजे गोनौली वन क्षेत्र के गोनौली गांव में बहादुर राव खाना खाने के बाद लघुशंका के लिए बाहर निकले. तभी एक भालू जो अपने दो शावकों के साथ था उसने बहादुर राव पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

वां विभग को इसकी सूचना दी गई

इस हमले के बाद पीड़ित के चिल्लाने पर लोग शोर मचाने लगे. तब भालू शावकों के साथ खेतों की ओर भाग निकला. आनन-फानन में परिजनों द्वारा उपचार के लिए पीड़ित को हरनाटांड़ पीएचसी ले जाया गया. जबकि वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य अंजू देवी और वार्ड प्रतिनिधि संजय साह द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी.

पिछले महीने भी भालू ने किया था हमला

इधर इस हमले से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ज्ञात हो कि 4 अगस्त को भी गोनौली गांव निवासी धनवंती देवी (40 वर्ष) अपने घर के पीछे धान की खेत में निराई-गुड़ाई (सोहनी) कर रही थी. तभी वन क्षेत्र से निकल कर एक भालू उन पर हमला कर दिया था. जिसमें उक्त महिला भी बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी. बता दें कि वन्यजीव कभी भी, कहीं भी दिन हो या रात हो विचरण करते रहते है. कभी कभी यह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें जख्मी भी करते रहते हैं.

Also Read: बिहार के शिक्षा मंत्री का एलान, जाने कब आएगी ट्रांसफर पॉलिसी

वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने क्या कहा

इस बाबत पूछे जाने पर गोनौली वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार पासवान ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है. मौके पर वन कर्मियों की टीम को भेजा गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र का सीमा खुली होने के कारण वन्यजीव रिहायशी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं. लोग सजग और सतर्क रहे. उन्होंने बताया कि आवेदन करने पर अग्रेतर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ये भी देखें: क्या होता है लैंड सर्वे, जाने सब कुछ

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन