पश्चिम चंपारण पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 33 गिरफ्तार, 233 लीटर शराब जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर
बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 11 वारंटों का निष्पादन किया। अवैध शराब और वाहन जांच में भी बड़ी कार्रवाई हुई।
West Champaran Police: पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान अपराधियों, वारंटियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान में कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई है.
वारंटियों पर भी कसा शिकंजा
जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के दौरान 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही 11 गैर-जमानती वारंटों का भी निष्पादन किया गया.
वहीं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में 11 लोगों की गिरफ्तारी की गई.
233 लीटर से अधिक शराब बरामद
अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 233 लीटर 730 मिलीलीटर शराब बरामद की.
पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना
वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इस दौरान 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आगे भी इस तरह का अभियान निरंतर जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










