Bettiah News: 25 सूत्री मांगों को लेकर आज शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, सागर पोखरा से निकलेगा मार्च

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों का प्रदर्शन (AI जेनरेटेड इमेज)

Bettiah News: बेतिया में आज बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक 25 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. सागर पोखरा से मार्च निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वेतन, प्रोन्नति, पेंशन समेत विभिन्न मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah News: बेतिया में मंगलवार को शिक्षकों का बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षक और शिक्षिकाएं अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे. संघ का दावा है कि विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. आंदोलन को लेकर संगठन ने पिछले कई दिनों से तैयारी तेज कर दी है.

सागर पोखरा से निकलेगा मार्च

संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर से जुलूस निकाला जाएगा. यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा. वहां शिक्षक अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे.

वेतन, प्रोन्नति और पेंशन प्रमुख मुद्दे

शिक्षकों की मांगों में हर महीने समय पर वेतन भुगतान, 12 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति, अंतर-जिला स्थानांतरण नीति लागू करना, पूर्ण पे-बैंड-2 का लाभ, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल हैं. इसके अलावा बकाया एरियर भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, परिवहन भत्ता और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग भी उठाई जाएगी.

आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी

संघ ने जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. संगठन का कहना है कि यह सिर्फ मांगों का आंदोलन नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई है.

प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद 25 सूत्री मांगों से जुड़ा ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा. संघ नेताओं ने उम्मीद जताई है कि सरकार और प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगा.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन