Bettiah Electricity: आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही चार्ज कर लें मोबाइल-इंवर्टर

Updated:
विज्ञापन
Bettiah Electricity power outages in these areas due to maintenance

प्रतीकात्मक फोटो

Bettiah Electricity: आज शहर के कुछ इलाकों में करीब 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल रहने वाली है. विभाग ने इसको लेकर सूचना जारी किया है. दो फीडरों में मेंटेनेंस का काम होना है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होगी. आप सभी से अपील है कि समय से पहले मोबाइल और इंवर्टर वगैरह चार्ज कर लें. जानिए कहां-कहां कटेगी बिजली…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiah Electricity: बेतिया, मोतिहारी समेत पूरे बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहते हैं. लोगों का एकमात्र सहारा पंखा कूलर ही होता है. ऐसे में लाइट का होना बहुत जरूरी है और अगर इस उमस भरी गर्मी में अगर कुछ देर के लिए लाइट चली जाए तो लोग बेचैन हो जाते हैं. आज भी बेतिया वालों की परेशानी बढ़ने वाली है. आज कुछ फीडरों में लाइट कटी रहेगी. इससे पहले की आप परेशान हों, आपको यह खबर पढ़ लेनी चाहिए ताकि आपको पता रहे कि कब लाइट जाएगी और कब आएगी. दरअसल, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण काली बाग फीडर एवं जीएमसीएच (GMCH) से निकलने वाली सभी विद्युत लाइनों से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

सुबह 11 से दोपहर 3.30 तक मेंटेनेंस

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, काली बाग फीडर में मेंटेनेंस का काम किया जाना है, जिसकी वजह से आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस फीडर से बिजली आपूर्ती बंद होने से जगदंबा नगर, पथरी घाट, बढ़ई टोला तथा मुक्ति धाम क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी. आप सभी लोगों से अपील है कि समय से पहले की इंवर्टर, मोबाइल आदि चार्ज कर लें.

बेतिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जीएमसीएच फीडर से इन इलाकों में बिजली गुल

वहीं, जीएमसीएच फीडर में भी मेंटेनेंस का काम होना है. इसकी वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक हॉस्पिटल रोड, मित्रा चौक, मस्जिद एरिया और खुदा बॉक्स चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्यों की तैयारी पहले ही कर लें. विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bettiah Mandi Bhav: बेतिया बाजार समिति में गेहूं-धान और आटा के थोक दाम जारी, चेक करें आज के रेट्स

यह भी पढे़ं: बेतिया: पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 स्थानों पर कुर्की-जप्ती

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन