बेतिया: पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 स्थानों पर कुर्की-जब्ती

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 08 Jun 2026 11:54 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर , AI image generated image

Bettiah News: पश्चिम चंपारण में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 स्थानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। हत्या, डकैती और शराब तस्करी समेत गंभीर मामलों के आरोपियों के खिलाफ चले अभियान में तीन अभियुक्तों ने सरेंडर भी किया। जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Bettiah News: पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश पर पश्चिम चंपारण जिले में रविवार को विशेष कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी समेत गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

फरार अपराधियों के ठिकानों पर कार्रवाई

पश्चिम चंपारण पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के ठिकानों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। ये ऐसे आरोपी हैं जो न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक आत्मसमर्पण नहीं कर सके थे। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

10 वारंटों का हुआ निष्पादन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 10 कुर्की-जब्ती वारंटों का निष्पादन किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया।

तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

अभियान के दौरान तीन आरोपियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की तलाश लगातार जारी है।

अभियान रहेगा जारी

पश्चिम चंपारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन