वेबकास्टिंग पर्यवेक्षकों पर असामाजिक तत्वों का हमला, कैमरा तोड़ने का प्रयास

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 8:05 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद नरकटियागंज में वेबकास्टिंग कोषांग के पर्यवेक्षकों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. विधानसभा चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद नरकटियागंज में वेबकास्टिंग कोषांग के पर्यवेक्षकों पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना भसुरारी चौक के पास सुनसान सड़क पर घटने की बात कही जा रही है. जहां एक अज्ञात युवक ने पर्यवेक्षकों के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की तथा कैमरा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही वेबकास्टिंग टीम के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे. विधानसभा समन्वयक करण कुमार ने बताया कि जब टीम भसुरारी चौक से नंदपुर ढाला की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे युवक के उस वाहन को रोकने का प्रयास किया गया. वाहन चालक ने टीम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी और नागेन्द्र तिवारी चौक मार्ग से होते हुए रामनगर की ओर फरार हो गया. वेब कास्टिंग कोषांग के विधानसभा समन्वयक करण कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद रोहित कुमार और आदित्य कुमार कैमरा व अन्य सामग्री लेकर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. मौके पर पहुंचने पर मुझ पर भी हमला किया गया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस की 112 मोबाइल टीम को दी गई.मामले की सूचना निर्वाची पदाधिकारी और निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है. घटना के बाद टीम ने हमलावर युवक की तस्वीर और उसके वाहन का नंबर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है ताकि उसकी पहचान की जा सके. शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन