ePaper

हाईटेक होंगे नरकटियागंज के सभी 25 वार्ड, हर घर का होगा डिजिटल सर्वे

Updated at : 13 Sep 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
हाईटेक होंगे नरकटियागंज के सभी 25 वार्ड, हर घर का होगा डिजिटल सर्वे

नगर आवास विभाग, सरकार बिहार की पहल पर नगर परिषद नरकटियागंज में स्मार्ट डिजिटल सर्वे अभियान की शुरुआत की जा रही है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर आवास विभाग, सरकार बिहार की पहल पर नगर परिषद नरकटियागंज में स्मार्ट डिजिटल सर्वे अभियान की शुरुआत की जा रही है. इस योजना के तहत वार्ड-1 को पायलट वार्ड के रूप में चयनित किया गया है, ताकि नए डिजिटल सर्वे प्रोजेक्ट का परीक्षण प्रभावी ढंग से किया जा सके. शनिवार को सर्वे को लेकर नप सभागार में एक बैठक का आयोजन उपसभापति पूनम देवी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में टाउन प्लानर मों वसीम जेएमई सर्वे कंपनी के राहुल भारद्वाज पार्षद व उनके प्रतिनिधि शामिल रहे. टाउन प्लानर मो वसीम ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में सम्पत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) प्रणाली को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और सटीक बनाना है. पारंपरिक कागजी तरीकों से हटकर डिजिटल सर्वे के माध्यम से सम्पत्ति का मैचिंग एवं टैक्स निर्धारण प्रक्रिया में कटौती, दोहराव और भ्रष्टाचार को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. डिजिटल सर्वे में हर एक संपत्ति का आधुनिक तकनीक से फोटो, लोकेशन, क्षेत्रफल, उपयोगिता, प्रकार आदि का संग्रहण कर रेटाबेस तैयार किया जाएगा. वहीं उपसभापति पूनम देवी ने कहा कि हमारा शहर पूरी तरह डिजिटल हो और शहरवासी सही तरीके से टैक्स दे तो नगर परिषद का अपेक्षित विकास हो सकेगा

नगर के सभी 25 वार्ड होंगे डिजिटल जयपुर की कंपनी जेएमई इनवायरमेंट करेगी सर्वे

पायलट वार्ड-1 का चयन इसलिए किया गया है ताकि इस तकनीक की व्यवहार्यता, तकनीकी समस्याए और मुम्रारात्मक पहलू सामने आ सके डिजिटल सर्वे के माध्यम से सम्पूर्ण संपत्तियों की डिजिटल पहुंचाना सुनिश्चित होगी, टैक्स निर्धारण में पारदर्शिता बढ़ेगी और समय पर कार बम्ली आसान होगी, सम्पत्ति स्वामित्व और उपयोगिता से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगी. सर्वे का कार्य जयपुर की जेएमई इनवायरमेंट करेगी.

कोट..

यह डिजिटल सर्वे योजना नगर परिषद क्षेत्र की सम्पत्ति व्यवस्था को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे न केवल नागरिकों को सुविधा होगी, बल्कि नगर परिषद के विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधनों का भी सटीक निर्धारण होगा.

रीना देवी सभापति

कोट..

पायलट वार्ड-1 में इस योजना की सफलता पर ध्यान रखते हुए सभी वार्डों में विस्तृत सर्वे अभियान 2025 के अंत तक पूरा कर लिया जायेगा. नागरिकों से अनुरोध है कि सरकारी कर्मियों द्वारा संपत्ति का निरीक्षण करते समय सहयोग करें.

उपेन्द्र कुमार सिन्हा इओ नगर परिषद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन