ePaper

उप कारा बगहा में बंदियों के साथ नाश्ता व भोजन में कटौती का लगाया आरोप

Updated at : 19 Apr 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
उप कारा बगहा में बंदियों के साथ नाश्ता व भोजन में कटौती का लगाया आरोप

बंदियों को सरकार के मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

बगहा. भाकपा माले बगहा अंचल दो सचिव परशुराम यादव व नगर सचिव राजेंद्र प्रसाद ने एसडीएम बगहा को लिखित आवेदन देकर उप कारा बगहा में सजा काट रहे बंदियों को सरकार के मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया है. साथ ही प्रशासनिक स्तर पर जांच कर बंदियों के साथ न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. बता दें कि भाकपा माले ने दिए आवेदन में लिखा है कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को दिए जाने वाले नाश्ता में सिर्फ भीगा करीब 25 ग्राम चना व पानी युक्त चाय, भोजन में अल्प मात्रा में चावल, पानी युक्त दाल व पानी युक्त हरी सब्जी तथा रात्रि में अल्प मात्रा में कच्चा पक्का रोटी व सब्जी मिलने का आरोप लगाया है. जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाकपा माले अंचल सचिव परशुराम यादव ने 3 से 17 अप्रैल 2025 तक जेल में सजा काटने के दौरान आंखों देखा वस्तुस्थिति को बयां किया है. हालांकि परशुराम यादव जेल में फॉरेस्ट विभाग द्वारा जंगल के भूमि अतिक्रमण कर गरीब भूमिहीन परिवार के लोगों के बास भूमि दिलाने मामले में जेल भेजे गये थे. इस बाबत जेल सुपरिटेंडेंट मनोज कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद व निराधार है. बंदियों को सरकार के मानक के अनुसार नाश्ता व भोजन गुणवत्ता के साथ दिया जाता है. वहीं भोजन तैयार करने की बात तो बंदी ही आपस में मिलकर भोजन बनाते हैं. उन्हें सभी सामग्री जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन