गंडक नदी में बह रहे मोर को युवक ने बचाया, किया पुलिस के हवाले

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Jun 2025 6:38 PM

विज्ञापन

सोमवार की देर शाम नगर स्थित दीनदयाल नगर घाट पर गंडक नदी में बह कर आ रहे एक मोर को दीनदयाल नगर के एक युवक ने नदी की बहती धारा से बाहर निकाल उसकी जान बचा ली.

विज्ञापन

बगहा. सोमवार की देर शाम नगर स्थित दीनदयाल नगर घाट पर गंडक नदी में बह कर आ रहे एक मोर को दीनदयाल नगर के एक युवक ने नदी की बहती धारा से बाहर निकाल उसकी जान बचा ली. युवक के नदी में छलांग मार बहती गंडक नदी से मोर को निकाले जाने की खबर मिलते किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. युवक द्वारा इसकी सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गयी. जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच मोर को अपने कब्जे में ले लिया. वायरल हो रही वीडियो में मोर चोटिल दिखाई दे रहा है. नगर थाना द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन