ePaper

Bettiah : 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated at : 14 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah : 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के खैराव गांव के समीप मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के खैराव गांव के समीप मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक तस्कर फरार हो गया. वही पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश सीमा से शराब लेकर एक तस्कर बिहार में प्रवेश करने वाला है. सूचना के आलोक में पुलिस बल के साथ खैरवा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां जांच के क्रम में बाइक पर लदे हुए 360 बोतल (72 लीटर) देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा गांव निवासी राजेश यादव के रूप में की गयी है. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान दूसरा तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया. लेकिन उसकी पहचान कर लिया गया है उसे अति शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तस्कर शराब की खेप लेकर दौनहा के तरफ जा रहा था. वही गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन