साइबर पुलिस ने एक साइबर स्कैन फ्रॉड युवक को किया गिरफ्तार, 68 लाख 48 हजार 359 रुपए का दस माह में लेन देन का मामला

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत साइबर ठगी की मिल रही. शिकायत को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत साइबर ठगी की मिल रही. शिकायत को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. आए दिन भोले भाले ग्राहकों को एटीएम व बैंक से पैसा निकासी के नाम पर ग्राहकों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. उक्त जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस जिला में विधि व्यवस्था के साथ शांति कायम रहे. पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस अपनी पुलिसिंग कार्य के साथ साथ गस्ती के दौरान पुलिस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम व बैंक में पहुंच कर ग्राहकों को जागरूक करने के साथ बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है. भोले भाले ग्राहक साइबर ठगों के झांसे में मोटी रकम की ठगी का शिकार हो रहे हैं फिर भी भोले भाले ग्राहक साइबर ठगों के झांसे में आ जा रहे हैं.जिससे ग्राहकों की मोटी रकम की ठगी का शिकार हो रहे हैं.इसी क्रम में साइबर थाना बगहा की पुलिस ने इंटरनेट तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से एक साइबर स्कैन फ्रॉड नितिन गिरी उर्फ़ विक्की गिरी,जो पटखौली थाना क्षेत्र के साकिन नरबल बरवल, निवासी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है. नितिन गिरि नाम का लड़का साइबर फ्रॉड करता गिरफ्तार पुलिस को सूचना मिली कि नितिन गिरि नाम का लड़का साइबर फ्रॉड करता है तो वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ एवं सत्यापन से जानकारी मिली कि इसके आठ बैंक का स्टेटमेंट निकाला गया. जिसमें दस माह का कुल 68,48,359 का लेन देन किया गया है.इस आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या-18/25 दर्ज करते हुए गिरफ्तार साइबर स्कैन फ्रॉड को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है. बता दें कि साइबर स्कैम फ्रॉड के गिरफ्तार होने से साइबर फ्रॉड में दहशत व्याप्त है.पुलिस साइबर फ्रॉड पर पैनी नजर रखी हुई हैं. ताकि कोई इसका शिकार नहीं बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




