Begusarai News : देश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की है जरूरत : पैक्स अध्यक्ष

Updated at : 02 Mar 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : देश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आने की है जरूरत : पैक्स अध्यक्ष

Begusarai News : भाजपाइयों का हमेशा ही देश के स्वाभिमान के साथ सौदा करने का इतिहास रहा है. उक्त बातें जिल्ला गांव में आयोजित एआइवाइएफ मटिहानी अंचल के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कही.

विज्ञापन

मटिहानी. भाजपाइयों का हमेशा ही देश के स्वाभिमान के साथ सौदा करने का इतिहास रहा है. उक्त बातें जिल्ला गांव में आयोजित एआइवाइएफ मटिहानी अंचल के नौवें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कही. उन्होंने कहा कि हमारे देश के नौजवानों को अपमानजनक स्थिति में बेड़ियों में जकड़ कर अमेरिका से भगाया जा रहा है और विश्वगुरु भारत का पीएम मोदी ट्रंप के साथ गलबहियां कर रहे हैं. युवाओं को इसके खिलाफ गोलबंद होकर देश की संप्रभुता बचाने के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है. किसान नेता पैक्स अध्यक्ष रामाधार सिंह ने कहा कि युवाओं ने ही आजादी आंदोलन से लेकर हमेशा ही परिवर्तन करने का इतिहास रचा है.

एआइवाइएफ मटिहानी अंचल का नौवां सम्मेलन आयोजित

देश को दुर्दशा से उबारने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. मटिहानी अंचल में एआइवाइएफ का गौरवशाली अतीत रहा है. सघन सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाना है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिल्ला पुनर्वास में आयोजित एआइवाइएफ मटिहानी अंचल के नौवें सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला ने झंडोत्तोलन कर शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जानबूझकर साजिश के तहत दिनकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं जा रही है. यह बेगूसराय के युवाओं के साथ धोखा है. औद्योगिक राजधानी होने के बावजूद जिले के नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में धक्का खाने को मजबूर हैं. एआइवाइएफ शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद कर रहा है. इसी के लिए 16 मार्च को बखरी में संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया है. उन्होंने मटिहानी के नौजवानों से जिला सम्मेलन में शामिल होने की अपील की. एआइवाइएफ के नौवें मटिहानी अंचल सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय अंचल कमेटी गठित की गयी. जिसके अध्यक्ष अशोक साह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार राही, सचिव अमोद कुमार, सह सचिव रामसखा कुमार चुने गये. सम्मेलन में पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व उपप्रमुख सोनेलाल साह, मो इसराफिल, राहुल राज, अरविंद महतो, पवन शर्मा, रामानंद साह, अर्जुन पासवान, कमलेश, रितेश कुमार, बिट्टू कुमार, रौशन कुमार, अंकित चौधरी, मनखुश आदि ने संबोधित किया. अंचल सम्मेलन के दौरान कलर विजन के कलाकार मनोज महतो, संतोष राही, रामकल्याण कुमार द्वारा जनवादी एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया. आगत अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन मुखिया प्रतिनिधि संजय राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन