सखी वार्ता के जरिये महिलाओं को योजनाओं की दी गयी जानकारी

Published by :MANISH KUMAR
Published at :30 Apr 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सखी वार्ता के जरिये महिलाओं को योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़पुरा परियोजना अंतर्गत रजौर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 37 पर सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गढ़पुरा. महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़पुरा परियोजना अंतर्गत रजौर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 37 पर सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना रहा. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, गढ़पुरा के पदाधिकारी अनूप कुमार जायसवाल उपस्थित रहे. वहीं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बेगूसराय से जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान स्व जनगणना 2027, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बाल विवाह, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं वन स्टॉप सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने अपने संबोधन में डीएचईडब्ल्यू के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला से आई टीम का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि वे योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें. उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की कुंजी है. जिला मिशन समन्वयक श्री सिन्हा ने जनगणना 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया समझाई. इस दौरान चार से पांच महिलाओं के साथ डेमो भी कराया गया. साथ ही किशोरियों को कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया. वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने नशा मुक्ति के विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है. उन्होंने नशे से बचाव के उपायों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया. इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर क्राइम और वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को राशन कार्ड बनवाने, आवश्यक कागजात, तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई. साथ ही राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाने का सुझाव दिया गया. इस अवसर पर गढ़पुरा परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका, आंगनवाड़ी सेविका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन