ePaper

साहेबपुरकमाल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Updated at : 11 Oct 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

एन एच 31 फोर लेन सड़क पर हीराटोल गांव के समीप शनिवार की शाम बाइक की टक्कर से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. एन एच 31 फोर लेन सड़क पर हीराटोल गांव के समीप शनिवार की शाम बाइक की टक्कर से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान हीराटोल गांव के वार्ड संख्या एक निवासी कांग्रेस यादव के करीब 55 वर्षीया पत्नी प्रेमा देवी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेमा देवी शनिवार की शाम अपने घर के सामने एनएच 31 फोरलेन सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान जीरोमाइल से खगड़िया के तरफ काफी तेजगति से जा रहे बाइक जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक सहित बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायल को उठाकर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला की मौत हो गई. पुलिस बाइक को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन