Begusarai News : किसानों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रहे जंगली जानवर, किसान परेशान

Updated at : 08 Mar 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : किसानों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रहे जंगली जानवर, किसान परेशान

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं. जंगली जानवर रात के अंधेरे में किसानों के फसल को चौपट कर रहे हैं.

विज्ञापन

डंडारी. प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं. जंगली जानवर रात के अंधेरे में किसानों के फसल को चौपट कर रहे हैं. फलस्वरूप किसानों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के मोहब्बा, हरदिया, प्रतारपुर,, कटहरी, बांक, डंडारी, कटरमाला, सिसौनी आदि गांवों में जंगली सुअरों का आतंक खासकर मक्का के किसानों पर टूट रहा है जंगली सुअर एवं नीलगाय आए दिन खेतों में आकर खड़ी फसल को बर्बाद करके चले जाते हैं. किसान इन जंगली जानवरों से अपने फसल की सुरक्षा करने में असमर्थ हैं.

जंगली सुअरों ने मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया

महिपाटोल पंचायत के मोहब्बा गांव के किसान राहुल कुमार महतो, दीनानाथ झा, प्रिंस कुमार, कुमार राजीव, कृष्णकांत झा, सुधीर महतो, सुरेश सिंह आदि ने बताया कि बीती रात भी जंगली सुअरों ने उनके मक्के की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. अगर यही स्थिति रही तो उन्हें खेती किसानी से मुख मोरना पड़ेगा. फसल सुरक्षा के लिए रतजगा करने को विवश है किसान : – जंगली सुअरों एवं नील गायों के आतंक से प्रखंड क्षेत्र के किसान काफी सहमे हुए हैं. स्थिति यह है कि अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान रतजगा करने को विवश है. खेती किसानी कर रहे किसानों ने बताया कि रात में वे अपनी फसल को बचाने के लिए आग जलाकर फसल की सुरक्षा करते हैं. तो दिन में ढोल बजाकर फसल की सुरक्षा कर रहे हैं. नीलगाय अवाज की धमक सुनकर तो भाग जाते हैं लेकिन जंगली सुअर को भगाने की स्थिति में उनके द्वारा आक्रमण की आशंका बनी रहती है. किसानों ने की मुआवजे की मांग :-. जंगली जानवरों से मक्का, रैंचा आदि फसल नष्ट होने से पीड़ित किसानों ने किसानों ने अपने फसल क्षति के मुआवजे एवं फसल सुरक्षा की मांग स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से की है. महिपाटोल पंचायत की मुखिया कल्याणी देवी एवं प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं. इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन