वेस्ट बंगाल ने चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल ने चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से किया पराजित

खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल महाकुंभ के चौथे दिन दूसरे सत्र का पुरूष फुटबॉल मैच वेस्ट बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला गया.

विज्ञापन

तेघड़ा. खेलो इंडिया यूथ गेम फुटबॉल महाकुंभ के चौथे दिन दूसरे सत्र का पुरूष फुटबॉल मैच वेस्ट बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला गया. वेस्ट बंगाल की टीम ने एकतरफा रोमांचक मुकाबला में चंडीगढ़ को 6-0 से पराजित किया. बेहद रोमांचक मुकाबले में वेस्ट बंगाल टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 03 जाहिर हुसैन सरदार ने मैच के छठे मिनट में अपनी टीम के लिए एक गोल करके शानदार आगाज किया. जिसके बाद वेस्ट बंगाल की टीम का मनोबल काफी उंचा देखा गया और खेल के हरक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्ट बंगाल टीम के जर्सी नंबर 10 इरफान सरदार ने मैच के 09 वां मिनट में दुसरा, 49 वां मिनट में तीसरा, 67 वां मिनट में चौथा एवं मैच के 86 वां मिनट में पांचवा गोल करके अपनी टीम को 5-0 से अजय बढ़त दिला दिया. जिसके बाद वेस्ट बंगाल टीम के जर्सी नंबर 18 अमन यादव ने मैच के आखिरी पल 85 वां मिनट में छठा गोल करके अपनी टीम को 6-0से जीत दिलाया. पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और अपनी टीम के लिए चार गोल करने वाले इरफान सरदार बेस्ट प्लयेर थे. मैच में वेस्ट वंगाल की टीम पीला जर्सी एवं चंडीगढ की टीम लाल जर्सी में खेल रही थी. पूरे मैच में मुख्य निर्णायक दीपक शर्मा ने निर्विवाद फैसला दिया. इस दौरान सीएम कार्यक्रम को लेकर लगातार यमुना भगत स्टेडियम मैदान पर डीएम, एसपी, डीडीसी , एसडीओ तेघड़ा, सीएम नीतीश कुमार के नीजी सुरक्षा एजेंसी सहित अन्य पदाधिकारियों के आने जाने से पूरा गहमागहमी का महौल देखा गया. जबकि एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी डाॅ रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पूरे ग्राउंड परिसर और बाहर में सुरक्षा के चाक चौबंद थी. वहीं यमुना भगत स्टेडियम पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन