बेगूसराय: डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 607 में 603 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

बेगूसराय में डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई. परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई, जिसमें 607 में से 603 परीक्षार्थी शामिल हुए.
Begusarai News: जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी में सत्र 2024-26 के डीएलएड (D.El.Ed.) द्वितीय वर्ष एवं प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के बाह्य विषयों की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.
दोनों पालियों में उपस्थित रहे 603 परीक्षार्थी
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 607 परीक्षार्थियों में से 603 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए.
समय से केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का अपने निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था. केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की चहल-पहल बनी रही और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें प्रवेश दिया गया.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए डीईओ ने किया निरीक्षण
परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्वयं परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










