बेगूसराय: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, हड़ताली चौक पर की आतिशबाजी

जश्न मनाते एआइएसएफ कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिलते ही बेगूसराय में AISF के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. छात्र नेता बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. नेताओं ने छात्र शक्ति की जीत बताते हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की.
Begusarai News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिलते ही ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता बसंत कुमार के नेतृत्व में हड़ताली चौक पर जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया.
एआईएसएफ के प्रमुख नेता रहे मौजूद
जश्न के इस अवसर पर एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, विपिन कुमार, अंकित सिंह माया, श्याम कुमार, शाहरुख इकबाल, सोनू कुमार, सन्नी कुमार और जगन्नाथ समेत दर्जनों छात्र नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
छात्र शक्ति के आगे झुकी सरकार: एआईएसएफ
मौके पर मौजूद एआईएसएफ के नेताओं ने कहा कि जब-जब देश का युवा और छात्र संगठित होकर आवाज उठाता है, तब-तब सत्ता की नींव हिल जाती है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि लाठी-गोली के दम पर छात्र आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता.
मुकदमे वापस लेने और मुआवजे की मांग
छात्र प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमों को अविलंब वापस लिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित एवं मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की भी पुरजोर मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










