खोदावंदपुर में जलजमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान : विधायक

Updated:
विज्ञापन
खोदावंदपुर में जलजमाव की समस्या का होगा स्थायी समाधान : विधायक

खोदावंदपुर क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जायेगा. इसके लिए जाम पड़े नालों की उड़ाही कराई जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार नये नाले का निर्माण भी कराया जायेगा. उक्त बातें स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को खोदावंदपुर में लोगों को आश्वस्त करते हुए कही. विधायक ने कहा कि इस कार्य में पीएचइडी विभाग का भी सहयोग लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि गांव के विभिन्न टोलों एवं मोहल्लों में बनी नालियों की नियमित सफाई एवं उड़ाही भी आवश्यक है, जिसका कार्य पंचायत स्तर पर कराया जायेगा. इस दौरान विधायक ने खोदावंदपुर, फफौत तथा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के विभिन्न वार्डों में बरसात के समय ग्रामीण सड़कों पर होने वाले जल जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 के चौड़ीकरण की संभावना को देखते हुए सड़क किनारे पक्का नाला निर्माण बेहद जरूरी है. स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष एस एच-55 किनारे सीमान चौक से प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर तक पक्की नाली निर्माण एवं वर्षों से जाम पड़े नालों की उड़ाही कराने की मांग रखी. विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया. विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि खोदावंदपुर में उपकारा एवं सब्जी मंडी की आवश्यकता है, जिसके निर्माण को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है, साथ ही उन्होंने बताया कि खोदावंदपुर में डिग्री कॉलेज निर्माण की अनुशंसा भी की गई है और जल्द ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. मौके पर पूर्व मुखिया राम जीवन महतो, राम पदारथ महतो, अवनीश कुमार वर्मा, नवीन कुमार छोटू, रमेश कुमार राणा, इंतखाब उद्दीन उर्फ भोला, महेश कुशवाहा, अशोक साह, राम विनोद महतो, नवीन कुमार धर्मा, सरोज कुमार, अशोक पासवान, नीतीश कुमार, सुनील कुमार, शिवकुमार शिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन